Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
17-Oct-2022 11:29 AM
GAYA : बिहार गया में एक महादलित युवती के साथ गैंगरेप से जुड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार युवती को चार युवकों ने जबरन सड़क से उठाकर खेत में ले जाकर उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया।
यह मामला जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक पीड़िता अपने घर से रविवार शाम को शौच के लिए निकली थी। इस दौरान युवती गांव की सड़क के किनारे खड़ी थी। इसी बीच चार की संख्या में युवक आए और उसे जबरन पास के खेत में ले गए। इसके बाद बारी-बारी से सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, विरोध करने पर लड़की के साथ मारपीट भी की गई।
पीड़िता ने बताया कि जब उसने विरोध करना शुरू किया तो उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही किसी से कुछ नहीं बताने की भी धमकी दी। दुष्कर्म की घटना के बाद चारों युवकों ने लड़की को छोड़कर भाग गए। इसके उपरांत पीड़िता अपने घर आई और परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी। जिसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर महिला थाना पहुंचे। इस मामले मेंराजेश कुमार समेत चार को आरोपी बनाया गया है।
इधर, इस घटना को लेकर परिजनों ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुरारू थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। चार युवकों ने मिलकर दुष्कर्म की घटना की है। इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। फिलहाल चारों आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।