ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

महाबोधि मंदिर परिसर से मिली खाली शराब की बोतलें, पुलिसकर्मी के बैग से भी वाइन बरामद

14-Dec-2022 08:48 PM

GAYA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद शराबी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराबबंदी वाले राज्य में शराब की खाली बोतलें बरामद की गयी है। गया के महाबोधि मंदिर परिसर से शराब की आधा दर्जन खाली बोतलें मिली है। 


महाबोधि मंदिर में हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था रहती है इसके बावजूद यहां शराब की खाली बोतलें मिलने से हर कोई हैरान है। ये तस्वीरें अब वायरल हो रही है। गया एसएसपी हरप्रीत कौर के नेतृत्व में जब पूरे परिसर की तलाशी ली गयी तब शराब की खाली बोतलें झाड़ी से बरामद किया गया। 


यही नहीं एक पुलिसकर्मी के बैग से भी शराब बरामद किया गया। महाबोधि मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा बीएमपी के हाथों में है। यही कारण है कि यहां आने वाले हरेक व्यक्ति को सघन तलाशी से गुजरना पड़ता है। स्कैनर से हरेक बैग की जांच की जाती है। इसके अलावे वॉच टावर और सीसीटीवी से निगरानी रखी जाती है। 


इसके बावजूद महाबोधि मंदिर परिसर खाली शराब की बोतलें मिलना सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करता है। यहां 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी की तैनाती है। जिस जगह पर खाली शराब की बोतलें मिली है उसे चिन्हित कर जांच शुरू कर दी गयी है।