ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / Maharashtra Election: नागपुर से अचानक दिल्ली रवाना हुए अमित शाह, महाराष्ट्र की सभी...

Maharashtra Election: नागपुर से अचानक दिल्ली रवाना हुए अमित शाह, महाराष्ट्र की सभी चार रैलियां हुईं रद्द; आखिर क्या है वजह?

17-Nov-2024 11:47 AM

By First Bihar

DESK: महाराष्ट्र में आगामी 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होनी है। कांग्रेस और बीजेपी के नेता लगातार चुनावी रैलियां कर मतदाताओं को गोलबंद करने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की महाराष्ट्र में आज चार रैलियां थी लेकिन उन्होंने अपनी चारों रैलियों को रद्द कर दिया है। रैली को संबोधित करने के लिए अमित शाह नागपुर पहुंचे थे लेकिन अचानक दिल्ली रवाना हो गए हैं।


दरअसल, अमित शाह रविवार को महाराष्ट्र में चार रैलियां करने वाले थे। रैली की सभा तैयारियां पूरी हो चुकी थी लेकिन सी बीच खबर आई कि शाह रैली छोड़कर दिल्ली रवाना हो गए हैं। शाह गढ़चिरौली, वर्धा, काटोल और सांवेर में चुनावी सभा करने वाले थे लेकिन अब इन चारों रैलियों को संबोधित नहीं करेंगे। आखिर शाह के रैली छोड़कर दिल्ली जाने के पीछे क्या वजह है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।


खबर आ रही है कि मणिपुर में बिगड़े हालात को लेकर गृहमंत्री अचानक दिल्ली रवाना हुए हैं। दिल्ली में आलाधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा करेंगे। अमित शाह की जगह स्मृति ईरानी चारों रैलियों को संबोधित करेंगी। मणिपुर के हालात पर केंद्रीय गृह मंत्री शाह लगातार नजर बनाए हुए हैं।  महाराष्ट्र में सोमवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है, उससे पहले शाह की चार रैलियां रद्द हो गए हैं।


बता दें कि मणिपुर एक बार फिर से हिंसा की आग में जल रहा है। वहां के हालात को देखते हुए सीआरपीएफ के डीजी भी मणिपुर के लिए रवाना हो गए हैं। मणिपुर के जिन इलाकों में कर्फ्यू मेंं ढील दी गई थी उन इलाकों में  फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया है। हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इंफाल में प्रदर्शनकारियों ने कई मंत्रियों और विधायकों के घरों को आग लगा दी है।