समाजसेवी अजय सिंह ने मदद के बढ़ाए हाथ, पुलिस और आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सौंपा जंपिंग गद्दा Success Story: पुलिस ने मांगी रिश्वत तो लड़की ने शुरू कर दी UPSC की तैयारी, पहले IPS बनीं; फिर IAS बनकर पिता का सपना किया साकार JEE Main 2025: जेईई मेन में VVCP के छात्र-छात्राओं ने फिर लहराया परचम, जिले के टॉप थ्री पर कब्जा BIHAR NEWS: बिहार के गरीबों के लिए 2102 करोड़ रू की मंजूरी, जल्द ही खाते में जायेगी राशि, डिप्टी CM ने PM मोदी को कहा 'धन्यवाद' Chanakya Niti: दौलत, औरत और औलाद ...चाणक्य ने इन्हें क्यों बताया अनमोल? नीतीश कुमार को बड़ा झटका, जेडीयू के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने दिया इस्तीफा Namami Gange Yojana: बिहार के इस जिले को केंद्र सरकार की सौगात, नमामी गंगे और अटल मिशन के तहत मिलेगा साढ़े पांच सौ करोड़ का विकास पैकेज जनेऊ नहीं उतारा तो परीक्षा से किया बाहर, FIR के बाद बढ़ी सियासत Parenting Tips: पढ़ाई के दौरान क्यों आती है बच्चों को नींद? ये काम करें; दूर हो जाएगी परेशानी Bihar politics: बहुमत है, पर नैतिकता नहीं', बीजेपी पर बरसे मनोज झा, वक्फ कानून की वापसी की उठाई मांग!
30-Jan-2022 07:29 PM
DESK: मगही,भोजपुरी और अंगिका को स्थानीय भाषा में जोड़े जाने के खिलाफ झारखंड में आंदोलन जारी है। इसे लेकर आज बोकारो और धनबाद में मानव श्रृंखला बनाई गयी। इसी दौरान बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद रवींद्र राय की गाड़ी पर कुछ हमला किया गया। पूर्व सांसद रवींद्र राय ने मुफ्फसिल थाने में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि आंदोलन में शामिल कुछ अराजक तत्वों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है।
बोकारो में कोडरमा के पूर्व सांसद व बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो.रवींद्र राय के काफिले पर आज हमला हुआ। रविवार को पार्टी की ओर से आयोजित किसान मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्व सांसद रवींद्र राय बोकारो के रास्ते धनबाद जा रहे थे। तभी इसी दौरान अराजक तत्वों ने गाड़ी पर हमला बोल दिया। इस दौरान वाहन पर पथराव किए जाने से शीशे टूट गए। कार के ड्राइवर के साथ भी मारपीट की गयी। वही बॉडीगार्ड के साथ भी धक्का-मुक्की की गयी। मामले की शिकायत मुफ्फसिल थाने में दर्ज की गयी है।
बताया जाता है कि भोजपुरी, मगही और अंगिका को स्थानीय भाषा में जोड़े जाने के विरोध में कुछ संगठनों की ओर से मानव श्रृंखला आज बनायी गयी थी। रास्ता जाम होने के कारण बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का काफिला जाम में फंस गया। पूर्व सांसद को देख कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को घेराव कर दिया और नारेबाजी करने लगे।
लोगों की भीड़ देख पूर्व सांसद गाड़ी से नीचे उतरे और लोगों को समझाने लगे। लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। जाम के कारण उन्होंने अपनी गाड़ी घुमा ली तभी इस दौरान कुछ अराजक तत्व के लोग गाड़ी पर चढ़ गये और हंगामा मचाने लगे। जिसके बाद भीड़ में शामिल कुछ लोग पूर्व सांसद की गाड़ी पर पथराव करने लगे। जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया।
ऐसा देख जब गाड़ी के ड्राइवर ने इसका विरोध किया तो लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। वही मौके पर पहुंचे अंगरक्षक के साथ भी दुर्व्यवहार किया। मामला बिगड़ता देख पूर्व सांसद किसी तरह वहां से निकले जिसके बाद मामले की रिपोर्ट मुफ्फसिल थाने में दर्ज करायी गयी।