अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
14-Oct-2020 10:54 AM
DESK : राष्ट्रीय जन जन पार्टी की ओर से बेगूसराय के बछवाड़ा विधानसभा सीट पर पार्टी की उम्मीदवार राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार की पत्नी लिपि उम्मीदवार होंगी. वे 16 अक्टूबर को नॉमिनेशन करेंगी. ये जानकारी खुद आशुतोष कुमार ने दी और कहा कि हमने तो बिहार की 12 करोड़ जनता की सेवा के लिए आजीवन चुनाव नहीं लड़ने का प्रण लिया था, मगर सत्ता के दुरुपयोग से जिस तरह हमारे अतरी विधनासभा के उम्मीदवार का नामांकन रदद् कराया गया, ब्रह्मपुर में सिंबल मिलने के बाद एक का नामांकन निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में कर दिया गया और कई उम्मीदवारों को धमकी भी दी जा रही.
इस स्थिति में हमें लगा कि पर्दे के पीछे से लड़ाई लड़ना सम्भव नहीं है. इसलिए हमने अपनी धर्मपत्नी लिपि को सर्वसम्मति से बछवाड़ा विधानसभा से राजजपा का उम्मीदवार बनाया है. उन्होंने कहा कि इस बार लड़ाई बिहार की अस्मिता और सम्मान बचाने की है. हमारे अस्तित्व को बचाने की है, इसलिए सम्पूर्ण मगध से मिथिला का गठबंधन हो चुका है.
मगध की बहू अब मिथिला की भूमि पर बिहार के अस्तित्व को बचाने के लिए वोट मांगेगी. उन्होंने कहा कि हम लड़ाई में कमजोर नहीं पड़े हैं. आज जो सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं, उन्हें हम खुली चनौती देते हुए आगाह कर रहे हैं कि रोक सको तो रोक लो. बछवाड़ा विधानसभा सीट से 16 अक्टूबर को मेरी पत्नी लिपि अपना नामांकन करेंगी.