PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं
10-Jan-2024 05:25 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में मधुमक्खियों के झुंड ने छुट्टी पर घर आए एयरफोर्स ऑफिसर पर उस वक्त हमला बोला जब वे अपने नाती को घर के बाहर खिला रहे थे। जिसके बाद मधुमक्खियों ने उन्हें घेर लिया। हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी तरह अपने नाती को घर के अंदर पहुंचाया।
मधुमक्खियोंं ने इस दौरान उन्हें घेर लिया और शरीर के खुले अंगों पर काट लिया जिसके बाद बेहोश होकर वे वही गिर पड़े। जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें श्री कृष्णा मेडिकल अस्पताल ले जाया गया जहां के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मधुमक्खियों के काटने से मौत की घटना मुजफ्फरपुर की है। जहां मृतक की पहचान अहियापुर स्थित द्रोणपुर के रहने वाले एयरफोर्स के अफसर रंजीत कुमार के रूप में हुई है। जो चंडीगढ़ एयरफोर्स में मास्टर वारंट अधिकारी के पद पर तैनात थे। हाल ही में वे चंडीगढ़ से अपने पैतृक गांव छुट्टी पर आए हुए थे। इस घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी।
लोगों को जब पता चला की मधुमक्खियों के काटने से रंजीत कुमार की मौत हुई है तो वो भी हैरान रह गये और शव के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे। इस घटना के बाद से इलाके के लोग भी दहशत में हैं। मधुमक्खियों के डर से लोग घर से बाहर निकलने से भी परहेज करने लगे हैं। वही इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है।