Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
16-Aug-2022 07:42 AM
PATNA : आज सुबह 11:30 बजे नीतीश कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है. विस्तार को लेकर बीती रात यह खबर सामने आ गई कि जनता दल यूनाइटेड के सभी पुराने मंत्रियों को वापस मंत्री बनाया जा रहा है. पहले यह चर्चा हो रही थी कि नीतीश कुमार क्या मिनट में अपनी पार्टी से चेहरों का बदलाव कर सकते हैं, लेकिन आखिरकार नीतीश कुमार ने पुराने मंत्रियों पर ही भरोसा जताया. पुराने मंत्रियों को कैबिनेट में रिपीट किए जाने को लेकर सियासी गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट में नहीं बदलाव कर मधुमक्खी के छत्ते में हाथ डालने से परहेज किया है. नए चेहरों को कैबिनेट में जगह दी जाती तो दूसरे विधायकों की भी महत्वाकांक्षा बढ़ती और नीतीश कुमार पुराने चेहरों को रिपीट कर यह मैसेज देने की कोशिश कर रहे हैं कि फिलहाल इन्हीं मंत्रियों को कामकाज के आधार पर कंटिन्यू रखा गया है.
पुराने मंत्रियों को रिपीट कर नीतीश कुमार ने किसी विवाद को पैदा होने से रोकने की कोशिश की है, लेकिन इसके बावजूद मंत्रिपरिषद में एडजस्टमेंट को लेकर उम्मीद पाले बैठे जेडीयू के कई विधायकों और नेताओं को निराशा हाथ लगी है. चर्चा यह है कि जेडीयू के अंदर पुराने मंत्रियों को फिर से मंत्री बनाए जाने के कारण नाराजगी भी है. लेकिन मौके की नजाकत देखकर कोई अपनी जुबान नहीं खोलना चाहता. आने वाले वक्त में नीतीश कुमार का यह फैसला उनके लिए संकट का सबब भी बन सकता है. खास तौर पर विधान परिषद से आने वाले नेताओं को जिस तरह कैबिनेट में रिपीट किया गया है उसे लेकर नाराजगी बढ़ सकती है.
जनता दल यूनाइटेड की तरफ से मंत्रिमंडल विस्तार में जो चेहरे फाइनल किए गए हैं, इसकी जानकारी सामने आने के बाद बीजेपी भी खुश नजर आ रही है. भारतीय जनता पार्टी यह उम्मीद पाले बैठी है कि जेडीयू में अगर नाराजगी बढ़ी तो बिहार में बड़ा सियासी खेल करने में उसे मदद मिलेगी. जनता दल यूनाइटेड के पुराने चेहरों को रिपीट किए जाने से बीजेपी को जेडीयू में नाराजगी की उम्मीद बढ़ गई है. बीजेपी के नेताओं ने इस पूरे प्रकरण पर अपनी नजर आई हुई है. आज दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार की स्थिति पर प्रदेश के नेताओं के साथ-साथ राष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी में चर्चा करने वाले हैं.