ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था

मधुबनी से बड़ी खबर: नदी में डूबने से एक साथ 3 बच्चों की मौत, भीषण गर्मी से बचने के लिए नहाने गये थे तीनों

13-Jun-2024 03:07 PM

By First Bihar

MADHUBANI: मधुबनी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक साथ तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। 


जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा। घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के धनौजा गांव की है। जहां इस घटना से मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि तीनों बच्चे खिलौना बनाने के लिए नदी के पास मिट्टी काटने गये थे। तभी भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान बच्चे नदी में नहाने चले गये। नहाने के दौरान तीनों बच्चे नदी में डूब गये और एक साथ तीनों की मौत हो गयी। 


मृतकों में दो बच्चियां और एक बच्चा शामिल है। जिनकी पहचान धनौजा गांव निवासी मोहन मंडल के 8 वर्षीय पुत्र गुड्डू मंडल और 10 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी और गांव के ही दिवेश मंडल के10 वर्षीय पुत्री दुर्गा कुमारी के रूप में हुई है।