ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

Madhubani News: पुलिस की उपस्थिति में भोजपुरी के अश्लील गानों पर बार-बालाओं ने किया डांस, अब वीडियो हो रहा वायरल

22-Oct-2024 07:29 PM

By First Bihar

MADHUBANI: मधुबनी जिले के हरलाखी में पुलिस की मौजूदगी में बाल-बालाओं ने भोजपुरी के अश्लील गानों पर जमकर ठुमके लगाये। इस डांस प्रोग्राम के दौरान मंच पर वर्दी पहने दो चौकीदार भी उपस्थित थे। जो लोगों को मंच से हटाने में लगे थे।  


हरलाखी थाना इलाके में पूजा की आड़ में अश्लीलता पड़ोसी गई। एक तरफ जहां पुलिस प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक में डीजे नहीं बजाने और बार-बालाओं के डांस नहीं कराने की बात कही जाती है। वहीं दूसरी ओर हरलाखी में मंच पर वर्दीधारी की मौजूदगी में बार-बालाओं ने अश्लीलता परोसी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


मामला हरलाखी थाना क्षेत्र के कमतौल की है। वायरल यह वीडियो सोमवार का बताया जाता है। सोमवार को यहां बार-बालाओं ने अश्लील गानों पर जमकर ठुमके लगाये थे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मंच पर युवाओं द्वारा पैसा लूटाया जा रहा है। वहीं स्थानीय चौकीदार रामलखन पासवान भी वर्दी पहनकर मंच को खाली करवाने में लगे हैं। 


वही एक और चौकीदार राम विकास कुमार भी स्टेट पर चढ़कर लोगों को साइड करवाते दिख रहे हैं। उक्त दोनों चौकीदार हरलाखी थाना में तैनात हैं। इधर तेजी से वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन पर कई सवाल खड़े होने लगे है। सबसे हैरत की बात यह है कि पूजा की आड़ में पुलिस के सामने अश्लीलता परोसी गयी। पुलिस प्रशासन के संरक्षण में बार-बालाओं ने रातभर ठुमके लगाये। अब वह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इलाके में इस वीडियो की चर्चा खूब हो रही है। बेनीपट्टी एसडीपीओ निशिकांत भारती ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।