Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे
06-Oct-2024 10:38 PM
By First Bihar
MADHUBANI: मधुबनी पुलिस ने बाइक लूटकांड मामले का उद्भेदन किया है। लूटी गई बाइक और मोबाइल फोन के साथ एक अपराधी को दबोचा है। घटना झंझारपुर थाना क्षेत्र में बीते 20 सितंबर को हुई थी। बाइक लूट कांड का पुलिस ने आज उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने लूटी गई बाइक और मोबाइल फोन के साथ एक शातिर बदमाश को अंधरामठ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
इस कांड में संलिप्त दो और अपराधी की पहचान कर ली गई है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी की जा रही है। अपराधियों की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के धौंसही गांव निवासी राम कुमार मंडल के पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है। झंझारपुर के डीएसपी पवन कुमार ने बाइक लूट कांड का खुलासा करते हुए बताया कि बीते 20 सितबर को मधेपुर थाना क्षेत्र के पचही गांव निवासी दिनेश महतो के पुत्र अनिल कुमार का हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में आए अपराधियों ने लूट लिया था।
झंझारपुर थाना क्षेत्र के सुखेत -भखरौली सड़क पर अपराधियों ने बाइक लूट की घटना को उस समय अंजाम दिया जब अनिल कुमार अपने दोस्त शिव शंकर कुमार के साथ झंझारपुर से इंद्रपुजा मेला देखकर घर जा रहे थे, अपराधियों ने सुनसान जगह पर भय दिखाकर बाइक के साथ ही बाइक सवार अनिल कुमार का मोबाइल फोन भी लूट लिया। घटना के बाद अपराधी बाइक को अंधरामठ थाना के अमचिरी गांव में अपनी बहन रुक्मणि देवी, पति रामनाथ मंडल के छुपाकर रख दिया और स्वयं अंधरामठ थाना के ही बाजूबंद गांव में अपने मौसा नारायण मंडल के घर छुप गया।
घटना के अगले दिन ही पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर तकनीकी अनुसंधान की मदद से अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही थी, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, शातिर बदमाश रंजन कुमार को उनके मौसा के घर से लूटे गए मोबाइल फोन के साथ दबोच लिया, फिर धाराएं अपराधी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके बहन की घर से लूटे गए बाइक को भी बरामद कर लिया। इस कांड में संलिप्त दो और अपराधियों की पहचान कर ली गई है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।