ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

Madhubani News: खड़ी कार में बाइकर्स ने मारी टक्कर, विरोध करने पर चाकू से ड्राइवर पर किया हमला

27-Oct-2024 06:12 PM

By First Bihar

MADHUBANI: मधुबनी में खड़ी कार में ठोकर मारने के बाद जमकर बवाल हुआ। युवकों ने कार के ड्राइवर पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कार के ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जाती है। 


डायल 112 की पुलिस ने तीन हमलावर युवकों को गिरफ्तार कर लिया। घटना मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के वाटसन स्कूल के पास की है। घायल कार के ड्राइवर की पहचान पंडौल थाना क्षेत्र के नाहर भगवतीपुर गांव निवासी स्वर्गीय बैजनाथ मंडल के पुत्र बबलू कुमार मंडल के रूप में हुई है। 


घायल बबलू मंडल ने बताया कि वह मालिक के परिवार को कार से मधुबनी बाजार लेकर आया था तभी वाटसन स्कूल के पास खड़ी कार में बाईक सवार युवकों ने ठोकर मार दी। जिसके  बाद बबलू मंडल युवकों को समझाने लगा लेकिन मामला इतना बढ़ गया कि युवकों ने धारदार हथियार से बबलू मंडल पर हमला कर दिया। चेहरे पर तीन चार बार चाकू मारे जाने के कारण वो बुरी तरह घायल हो गया।


 इसी बीच डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई और घायल बबलू मंडल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया।  वही तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने पर लेकर पहुंची। तीनों युवकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक बड़ीटोला निवासी सन्नी बड़ी, बिश्वास और वैभव मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं घायल कार चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके के लोग भी दहशत में हैं।