ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

MADHUBANI NEWS: दो बाइक की सीधी टक्कर में एक की मौत, दो की हालत गंभीर, नेपाल का रहने वाला था मृतक

08-Oct-2024 06:54 PM

By First Bihar

MADHUBANI: मधुबनी में दो बाइक की सीधी टक्कर में एक की मौत हो गयी है जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं। घटना हरलाखी थानाक्षेत्र की है जहां सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान नेपाल के युवक की मौत हो गयी। 


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। वहीं नेपाल के दो युवक एक बाइक पर सवार होकर हरलाखी की तरफ जा रहा था। वहीं दूसरी ओर एक बाइक पर सवार होकर एक युवक उमगांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान दोनों बाइक अनियंत्रित हो गयी और दोनों आपस में टकरा गये। जिसके बाद तीनों लहूलुहान हो गये। बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान नेपाल के एक युवक की मौत हो गई। 


वहीं दो जख्मी व एक मृतक की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के करुणा गांव निवासी मोहन मेहता के 38 वर्षीय पुत्र संतोष मेहता के रूप में हुई है। दोनों की पहचान नेपाल के जनकपुर निवासी प्रमोद राय के 26 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार व मृतक की पहचान भोगी राय के 40 वर्षीय पुत्र रोहित राय के रूप में हुई है। इधर घटना स्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गयी। ग्रामीणों ने हरलाखी थाना के डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 


जिसके बाद पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को उमगांव के सीएचसी में भर्ती कराया। जहां घायल का इलाज किया गया। हालत नाजुक देखते हुए दो युवक को चिकित्सक ने मधुबनी रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान नेपाल के जनकपुर निवासी भोगी राय के 40 वर्षीय पुत्र रोहित राय की मधुबनी में मौत हो गयी। वही करुणा गांव के संतोष कुमार को हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।