Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे
07-Oct-2024 07:08 PM
By First Bihar
MADHUBANI: मधुबनी कोर्ट में तारीख पर आए पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कोर्ट परिसर में घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पिटाई से घायल महिला और उसकी मां इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल पहुंची। जहां दोनों का इलाज शुरू किया गया।
20 वर्षीय कल्याणी कुमारी ने बताया कि 2017 में उसकी शादी हुई थी। जिसके बाद से पति के साथ कोर्ट में केस चल रहा है। इसलिए वह आज कोर्ट में तारीख पर आई थी। उसी समय नगर थाना क्षेत्र के महाराजगंज निवासी महिला के पति रविशंकर चौधरी, देवर रोहित चौधरी और ननद रिंकू देवी सहित अन्य लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें महिला और उसकी मां दोनों को घायल हो गयी।
वही महिला के पति रविशंकर चौधरी ने बताया कि उसकी पत्नी की तरफ से पहले मारपीट शुरू की गई थी। वो झगड़ा करने के लिए ही आई थी। उसकी मां ने पहले मेरी बहन की पिटाई की। वही महिला की शिकायत पर ननद और देवर को पुलिस ने हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। मामले को लेकर दोनों ओर से नगर थाने में आवेदन दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट