पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित
30-Mar-2023 10:04 PM
By First Bihar
MADHUBANI:बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मधुबनी जिले का है जहां बेखौफ अपराधियों ने ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रहे टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी है।
टीचर की पहचान 32 वर्षीय सरोज ठाकुर के रूप में हुई है। जो प्राइवेट स्कूल के टीचर थे। वे सरोज बासोपट्टी के इजोत गांव के रहने वाले थे। घटना अरेर थाना क्षेत्र के मुसहरी के पास की है जहां हथियारबंद बदमाशों ने टीचर को गोलियों से भून डाला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिक्षक सरोज की हत्या क्यों की गयी है इसका पता अभी नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। वही इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।