ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
18-Jan-2021 09:31 AM
MADHUBANI : मधुबनी के बथनाहा थाना क्षेत्र से नाबालिग दिव्यांग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी तब मिली जब चार महीने बाद लड़की के प्रेग्नेंट होने का पता चला. जब परिजनों ने लड़की से पूछताछ की तो उसने उसके साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी. बाद में परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई और लछुआ गांव निवासी लक्ष्मण पूर्वे को आरोपित किया.
पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन दोनों पैर व हाथ से दिव्यांग है. वह बाहर रहकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है. चार महीने पहले उक्त आरोपी उसके बहन को बहला-फुसलाकर सरेह की ओर ले गया. वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म की बात बताने पर जान से मार देने की धमकी दी. इस कारण नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म की जानकारी अपने परिजनों को नहीं दी. बाद में जब लड़की के प्रेग्नेंट होने का पता चला तो हमलोगों ने उससे पूछताछ की. तब उसने बताया कि उक्त आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था.
गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर गांव के कुछ सामाजिक लोगों के साथ पंचायती की गई. इस दौरान लड़की की शादी कराने की बात कही गई. लेकिन, उक्त आरोपी द्वारा शादी करने एवं दुष्कर्म करने की बात से इनकार कर दिया गया. मामला जब पंचायत में नहीं निपट पाया तो परिजनों ने थाने में आवेदन दिया जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.