पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित
08-May-2023 08:39 PM
By First Bihar
MADHUBANI: मधुबनी में वाम दल के नेता की अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी। शव की पहचान ना हो इसके लिए अपराधियों ने तेजाब छिड़ककर चेहरे को जला दिया और लाश को कब्रिस्तान के पास झाड़ी में फेंक दिया। मृतक की पहचान कलुआही प्रखंड के भाकपा के अंचल मंत्री रामटहल पूर्वे के रूप में हुई है। 82 वर्षीय वाम दल नेता की लाश झाड़ी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। वाम दल नेता की लाश को पश्चिम झौआ टोल स्थित कब्रिस्तान के पास झाड़ी में फेंका गया था। गांव के लोग वहां से गुजर रहे थे तभी दुर्गंध आते ही लोग झाड़ी की ओर गये तो देखा कि लाश पड़ी है जिसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
शव मिलने की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। पुलिस ने देखा कि शव पर तेजाब फेंका गया है। जिससे शव की पहचान हो पाने में दिक्कत आ रही थी। पुलिस ने थाने में दर्ज मिसिंग रिपोर्ट को निकाला और उनके परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। रामटहल पूर्वे के परिजन भी मौके पर पहुंचे जिसके बाद उन्होंने शव की पहचान वाम नेता रामटहल पूर्वे के रूप में की।
परिजनों ने बताया कि 5 मई से वे अचानक लापता हो गये थे। उन्हें हर जगह तलाश की गयी लेकिन कोई अता पता नहीं चल सका। उनका मोबाइल भी ऑफ हो गया था परिजन लगातार फोन कर रहे थे। जब रामटहल पूर्वे का पता नहीं चल सका तब उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कलुआही थाना में दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।