ब्रेकिंग न्यूज़

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

अभी-अभी : मधुबनी में अपराधियों ने वार्ड सदस्य को मारी गोली, तफ्तीश में जुटी पुलिस

19-Oct-2019 07:58 PM

By Abhishek

MADHUBANI : बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मधुबनी से जहां अपराधियों ने एक वार्ड सदस्य को गोली मार दी है. वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के खजौली थाना इलाके की है. जहां महाराजपुर गांव में अपराधियों ने एक वार्ड सदस्य को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने के कारण वार्ड सदस्य जख्मी बताया जा रहा है. उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने जख्मी वार्ड सदस्य को खतरे से बाहर बताया है. मिली जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. खजौली थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है. अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.