ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत

मधुबनी में आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने उठा लिया बड़ा कदम, बेगूसराय में पत्नी के प्रेम-प्रसंग का विरोध करना पड़ गया महंगा

14-Jun-2024 08:30 PM

By First Bihar

MADHUBANI/ BEGUSARAI: मधुबनी में आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से परेशान महिला ने वह कदम उठा लिया जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। वही बेगूसराय में पत्नी के प्रेम-प्रसंग का विरोध करने की सजा युवक को दी गयी।


घटना मधुबनी के खजौली थाना क्षेत्र स्थित वेता डीह गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है की गांव के शंकर मंडल की 35 वर्षीय पत्नी गुंजन देवी ने आर्थिक तंगी के कारण नशीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या कर ली। गुंजन देवी के पति दूसरे राज्य में मजदूरी करते हैं। मृतका फुलचनिया हटिया से सब्जी खरीद कर अपने घर पहुंची थी।


 वो आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से परेशान रह रही थी। इस समस्या से तंग आकर उसने बड़ा कदम उठा लिया। जहर खाकर उसने आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव तो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


वही बेगूसराय में एक युवक की लाश पेड़ से लटना मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। बताया है कि मृतक की पत्नी का गांव के किसी युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसका विरोध करने की सजा दी गयी है। युवक की हत्या कर पेड़ से लटका दिया गया है।


घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बरबीघी बहियार की है। मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बरबीघी गांव निवासी मोहम्मद जफर के 25 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शहजाद के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मोहम्मद शहजाद सनहा पश्चिम स्थित अपने ससुराल में रहकर मछली का व्यवसाय करता था। सुबह-सुबह जब कुछ लोग बहियार की ओर जा रहे थे तभी पेड़ से लटके शव को देख पुलिस को इसकी सूचना दी। 


वहीं परिजनों का कहना है कि किसी ने शहजाद की हत्या कर पेड़ से लटका दिया है, क्योंकि मृतक की पत्नी का गांव के ही किसी लड़के के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात का पति लगातार विरोध किया करता था। पत्नी को समझाता था लेकिन वो उसकी बात सुनने को तैयार नहीं थी। पति-पत्नी और वो को लेकर अक्सर दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होता था। फिर थक हारकर शहजाद अपने ससुराल में ही रहने लगा। जिसके बाद शहजाद पत्नी के प्रेम-प्रसंग के विरोध में खड़ा हो गया। लेकिन पत्नी के प्रेम-प्रसंग में ही मोहम्मद शहजाद की हत्या कर दी गयी। 


शहजाद पत्नी के प्रेम-प्रसंग में बीच साजिश का शिकार हो गया क्योंकि वो लगातार इसका विरोध करता था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आखिर शहजाद की मौत कैसे हुई, यह हत्या है या आत्महत्या। शहजाद की मौत के बाद क्षेत्रों में अलग-अलग बातों की चर्चा हो रही है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। 

मधुबनी से कुमार गौरव और बेगूसराय से हरेराम की रिपोर्ट