पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित
08-Jun-2024 07:07 PM
By First Bihar
MADHUBANI: शुक्रवार की देर शाम कलुआही थाना क्षेत्र के ट्रेनिंग चौक पर जयनगर थाना के पैंथर मोबाइल के दो जवानों को शराब तस्करों ने गोली मारी थी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इस मामले में मधुबनी पुलिस ने 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा और दो बाइक बरामद किया है। मधुबनी के एसपी सुशील कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा है कि गिरफ्तार सभी आरोपी बीते शुक्रवार की देर शाम जयनगर थाना के पैंथर मोबाइल टीम के जवान शराब तस्करों को पकड़ने के लिए गई थी।
शराब तस्करों का पीछा करते करते कलुआही थाना क्षेत्र के नरार शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के चौक पर पहुंच गये तभी दो जवानों को गोली मारी गयी। एक जवान महमूद के सिर में तो वही दूसरे जवान के पैर में गोली लग गयी जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गये। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है पूछताछ के बाद सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।