मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
18-Oct-2024 04:45 PM
By First Bihar
MADHUBANI: मधुबनी में अवैध संबंध के चक्कर में एक साठ साल के बुजुर्ग शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बुजुर्ग शख्स का बगीचे से खून से सना शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना खजौली थाना क्षेत्र के मरूकिया गांव के वार्ड संख्या सात के भोला टोल की है।
मृतक की पहचान 60 वर्षीय चीना मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चीना मंडल का रिश्ते की एक महिला के साथ अवैध संबंध था। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध संबंध के कारण ही चीना मंडल की हत्या की गई है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।
मृतक की पत्नी के आवेदन पर धनवीर मंडल समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाते हुए खजौली थाना में हत्या का केस दर्ज किया गया है। थानेदार ने बताया कि शुरूआती जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। मृतक की पत्नी की मानें तो चीना मंडल अपने किसी दोस्त के साथ देर रात को शराब पार्टी कर रहा था और उसके बाद से अचानक गायब हो गया था।