Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे
24-Sep-2024 03:54 PM
By First Bihar
MADHUBANI: बिहार में शराबबंदी के आठ साल पूरे होने के बावजूद राज्य में शराब की तस्करी और उसके इस्तेमाल पर पूर्ण अंकुश नहीं लग सका है। लगातार दूसरे राज्यों से शराब की खेप बिहार पहुंच रही है। ताजा मामला मधुबनी से सामने आया है, जहां पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर ट्रक से एक करोड़ की शराब को जब्त किया है।
दरअसल, मद्य निषेध विभाग पटना द्वारा दी गई सूचना के आधार पर झंझारपुर के भैरवस्थान थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जूट की खाली बोरी लदे ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान राजस्थान के जोधपुर जिला अंतर्गत जांबा थाना के गोदरा की धनिया हरलाया निवासी हरिराम के पुत्र बनवारी राम के रूप में हुई है।
ट्रक से 19 हजार 1 सौ 40 बोतल में कुल 4 हजार 2 सौ 95 लीटर अलग अलग ब्रांड के विदेशी शराब को जब्त किया गया है। झंझारपुर डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि मद्य निषेध प्रभाग इकाई पटना द्वारा सूचना मिली कि एक यूपी नंबर के दस पहिया ट्रक में लोडकर चोरी छुपे बड़ी मात्रा में शराब फुलपरास से मुजफ्फरपुर की ओर एनएच 27 होकर जा रही है। जिसके बाद डीएसपी द्वारा भैरवस्थान थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है।
पुलिस टीम ने भैरवस्थान थाना के समीप नमस्ते होटल के सामने एनएच 27 पर फूलपरास की ओर से आने वाली सभी ट्रकों की सघन जांच शुरू की। उसी दौरान पुलिस ने जुट की खाली बोरी लदे ट्रक में छीपाकर रखे गए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया। पूछताछ करने पर पता चला है कि बरामद शराब अरुणाचल प्रदेश निर्मित है और असम के लखीमपुरी से लोड कर उसे मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था।
रिपोर्ट- कुमार गौरव