तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
09-Oct-2024 10:02 PM
By First Bihar
MADHUBANI: मधुबनी के बाबूबरही प्रखंड के बेलहा मुसहरी में पिछले 10 दिनों से डायरिया का प्रकोप जारी है। दो दर्जन लोग इसकी चपेट में हैं। जिसमें 6 साल के बच्चे की मौत की खबर आ रही है। हालांकि अभी तक मेडिकल टीम गांव में नहीं पहुंची है। लोग डॉक्टरों का इंतजार कर रहे हैं।
मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखण्ड के बरदाहा पंचायत के बेलहा मुसहरी में डायरिया के प्रकोप से तकरीबन दो दर्जन लोग बीमार बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि गांव में पिछले 10 दिनों से डायरिया का प्रकोप जारी है। वहीं एक 6 वर्षीय बच्चे की मौत भी डायरिया से हो जाने की बात सामने आई है। डायरिया के रोकथाम के लिए ग्रामीण स्तर पर ही गांव के लोग कर रहे हैं।
वहीं मेडिकल टीम के अभी तक नहीं पहुंचने की बात कही जा रही है। डायरिया से बीमार लोगों में 70 वर्षीय माणिक सदाय,11 वर्षीय शिवानी कुमारी,रूपेश कुमार,विद्या कुमारी,रितेश सदाय,शिव सदाय,नन्दिनी कुमारी,सुरजी देवी,रंजू देवी, शान्ति देवी,नीरज कुमार, सिद्धार्थ सदाय,मनीष सदाय ,महावीर सदाय,मोहन सदाय,कारी सदाय शामिल हैं।
मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट