Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे
06-Oct-2024 05:22 PM
By First Bihar
MADHUBANI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि वो एक के बाद एक क्राइम की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने मधुबनी में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां अपराधियों ने मेला देखने घर से निकले युवक की हत्या कर शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया।
ग्रामीण जब वहां से गुजर रहे थे तभी युवक की लाश पर उनकी नजर पड़ी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना जयनगर के देवधा थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव और सिमरारी गांव के बीच की है।
मृतक की पहचान गाढ़ा गांव निवासी राम नारायण साह के पुत्र रत्न कुमार साह के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक के चाचा अशोक साह ने बताया कि रत्न कुमार साह रात में मां से यह कहकर निकला था कि वह मेला देखने जा रहा है। लेकिन जब वह घर नहीं लौटा तब परिजन उसकी खोजबीन में जुट गये लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका।
सुबह में ग्रामीणों ने सड़क किनारे पड़े मोटरसाइकिल और रत्न कुमार साह की लाश को देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान रत्न कुमार साह के रूप में की। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले किया गया। परिजन पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। 




मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट..