ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / मधेपुरा: पूर्व प्रमुख के बेटे की हत्या पर बवाल, आक्रोशित लोगों ने फूंक...

मधेपुरा: पूर्व प्रमुख के बेटे की हत्या पर बवाल, आक्रोशित लोगों ने फूंक डाली कार

02-May-2021 01:08 PM

MADHEPURA:  जिले में पूर्व प्रमुख के बेटे की हत्या पर जमकर बवाल हुआ। घटना से आक्रोशित लोगों ने कार में आग लगा दी। आक्रोशित लोगों ने इस दौरान लाश को लेकर परमानंदपुर ओपी का भी घेराव किया। हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले छानबीन में जुटी है। 


मधेपुरा के घेलाढ़ प्रखंड के पूर्व प्रमुख के बेटे की अपराधियों ने हत्या कर दी। घटना परमानंदपुर ओपी के भतरंधा गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की देर रात भतरंधा गांव के पूर्व प्रमुख सिकंदर यादव के पुत्र 25 वर्षीय अनुज अपने दोस्त रामप्रवेश के घर दावत में शामिल होने बाइक से जा रहा था। लेकिन रामप्रवेश के घर पर पहुंचने से पहले ही अपराधियों ने सिर कुचलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। घर वाले अनुज के घर आने का इंतजार कर रहे थे तभी गश्ती दल की नजर बुरी तरह से घायल अनुज पर पड़ी । स्थानीय लोगों की मदद से उसे निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

अनुज की मौत से इलाके हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ वहां जुट गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने मृतक के एक साथी की कार को आग के हवाले कर दिया। लोग पुलिस से हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। अनुज की लाश को लेकर सैकड़ों लोगों ने परमानंदपुर ओपी का घेराव कर दिया। पुलिस ने लोगों को हत्यारे की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस की माने तो किसी साजिश के तहत अनुज की हत्या की गयी है। उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। हत्यारे की तलाश में पुलिस छापेमारी छापेमारी भी कर रही है।

news image