BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
14-Oct-2024 06:32 PM
By First Bihar
MADHEPURA: मधेपुरा में घरेलू कलह से परेशान महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया। पति से झगड़ा करने के बाद महिला ने अपने चार बच्चों के साथ जगहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे सभी की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमे से दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
दरअसल, घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पड़वा नवटोल की है। महिला की पहचान शैलेन्द्र राम की पत्नी सीमा देवी, सात साल की बेटी प्रिया कुमारी, पांच साल की पल्लवी कुमारी, चार साल का दिव्यांशु और तीन साल का आयांश के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि सीमा देवी का उसके पति शैलेन्द्र राम से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।
पति से झगड़े के बाद सीमा ने पहले अपने बच्चों को कीटनाशक पिलाया और फिर खुद पी लिया। आनन-फानन में पांचों को मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सभी को सदर अस्पताल रेफर किया। मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचने पर सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां महिला और चारों बच्चों का इलाज जारी है।
सीमा ने बताया कि उसका पति शैलेन्द्र राम अक्सर उसके और उसके बच्चों के साथ मारपीट करता रहता है। छोटी-छोटी बात पर उसे और उसके बच्चों के साथ मारपीट की जाती है। इसी बात से परेशान होकर उसने बच्चो के साथ जहर खा लिया है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि महिला का गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध है और पति द्वारा इसका विरोध करने पर उसने बच्चों के साथ जहर खा लिया है।