ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / मधेपुरा में IT की रेड जारी, हीरो शोरूम मालिक के घर, दुकान समेत...

मधेपुरा में IT की रेड जारी, हीरो शोरूम मालिक के घर, दुकान समेत कई ठिकानों पर चल रही छापेमारी

28-Dec-2022 02:02 PM

MADHEPURA : आयकर चोरी करने वालों को लेकर सरकार काफी अलर्ट मोड़ पर हैं। इस मामले में आयकर विभाग की टीम को हल्की सी भी टैक्स चोरी की सुचना मिलता है तो  तुरंत छापेमारी शुरू कर दी जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के मधेपुरा से जुड़ा हुआ है। यहां इनकम टैक्स विभाग की टीम द्वारा यूनिक हीरो शोरूम के मालिक के घर और दुकान पर आज अहले सुबह छापेमारी की गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मधेपुरा के यूनिक हीरो शोरूम के मालिक मोहम्मद अशफाक आलम के आवास और शोरूम सहित अन्य ठिकानों पर आज अहले सुबह आईटी टीम ने छापेमारी शुरू कर दी। यह छापेमारी अभी भी जारी है। शफाक आलम का मधेपुरा के अलावे सहरसा और सुपौल में भी हीरो मोटर्स का शोरूम है। 


वहीं, इस छापेमारी की सुचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा हीरो शोरूम के मालिक मोहम्मद अशफाक आलम के घर के बाहर लगनी शुरू हो गई  है। फिलहाल इनकम टैक्स की टीम द्वारा शोरूम के मालिक को उनके आवास से दूकान पर लाया गया है। जहां उनसे टैक्स चोरी को लेकर पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि, शफाक आलम  का दो अन्य जगह पर शोरूम के अलावा कई अन्य कारोबार भी हैं। 


इधर, इस जांच को लेकर आयकर विभाग के अधिकारियों ने अभी तक इस मामले में कुछ भी बोलने से मना कर दिया है। टीम में कई अधिकारियों के अलावे बड़ी संख्या में पुलिस के जवान भी शामिल हैं। चार गाड़ियों पर आईटी की टीम के आने से इलाके में चर्चाओं का दौर गर्म है।