ब्रेकिंग न्यूज़

BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश

मधेपुरा में मुखिया को मारी गोली, अपराधी फरार

मधेपुरा में मुखिया को मारी गोली, अपराधी फरार

24-May-2022 08:50 AM

MADHEPURA: खबर मधेपुरा की है, जहां थाना क्षेत्र के बेल्हा घाट, वार्ड नंबर 4 में एक मामूली विवाद गोलीबारी में तब्दील हो गया। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि शाम में सदर प्रखंड के साहुगढ़ के रहने वाले पीयूष से बेल्हा घाट के बिजल मुखिया की मामूली विवाद हुई थी। लेकिन उस समय वह देख लेने की धमकी देते हुए वहां से चला गया था।


रात के करीब 9 बजे पीयूष फिर उसके घर के पास आ गया। इस दौरान उसने बिजल मुखिया के उपर तीन गोलियां चला दी। गोली लगते ही वह ज़मीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज से इलाके में भगदड़ मच गया। लोगों के पहुंचने तक पीयूष अपनी बाईक से फरार हो गया। घायल मुखिया को सदर अस्पताल, मधेपुरा लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।


वहां उसके शरीर से गोली निकाल कर बेहतर इलाज के लिए उन्हें DMCH रेफर कर दिया गया है। सरेशाम हुई इस घटना से लोगों में आक्रोश देखा रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में परिजनों ने खबर लिखे जाने तक थाना में कोई आवेदन नहीं दिया गया है। वहीं सदर थाना अध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।