ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / मधेपुरा में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद जान से मारने की कोशिश,...

मधेपुरा में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद जान से मारने की कोशिश, आरोपी हुआ गिरफ्तार

20-Nov-2022 03:40 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA :  बिहार में अपराधियों का हौसला काफी बुलंद दिख रहा है। राज्य में आए दिन इनलोगों द्वारा अपने काले कारनामों को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के मधेपुरा से जुड़ा हुआ सामने आ रहा है। जहां, एक अपराधी को बलात्कार के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बीड़ी रणपाल निवासी एक महिला के साथ एक युवक द्वारा रेप कर जान से मारने की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि वह पड़ोसी से मारपीट किए जाने की मामला को लेकर उदाकिशुनगंज थाने में आवेदन देकर लौट रही थी। 


इसी दौरान थाना में ही एक युवक द्वारा  उसे घर छोड़ने के बहाने अपनी मोटर साइकिल पर बिठा लिया गया। पीड़िता ने इसके आगे बताया कि,वह व्यक्ति मुझे घर छोड़ने के बजाय अपने गाँव रहटा के एक सुनसान बांसबिट्टी में ले जाकर मेरे साथ जबरन मारपीट कर अवैध संबंध बनाया और विरोध करने पर मुझे मेरा गला दबाकर मारने की कोशिश भी किया। जिसके बाद वह किसी तरह जान- बचाकर वहां से भाग निकली। 


वहीं, इस मामले को लेकर उदा किशुनगंज थाना अध्यक्ष जे पी चौधरी ने बताया कि इस मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए उदाकिशुनगंज थाना कांड संख्या 398/22 दर्ज कर उक्त युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। युवक की पहचान उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के रहटा फनहन पंचायत निवासी मो. जाबीर के रूप में हुई है।