राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
09-Nov-2022 03:26 PM
By srikant/akash
MADHEPURA/AURANGABAD: बिहार में सरकार और पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर खुली चुनौती दे रहे हैं। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे किसी की भी हत्या करने और गोली मारने से परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला मधेपुरा से सामने आया है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक मछली कारोबारी को गोली मारकर गंभी रूप से घायल कर दिया। घायल कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के मधेपुरा-सुपौल पथ पर भैरवपुर के पास की है।
बताया जा रहा है कि गमहरिया प्रखंड के बलही जीवछपूर वार्ड नंबर 10 निवासी मछली कारोबारी नारद मुखिया मछली खरीदने के लिए बाइक पर सवार होकर सिंहेश्वर जा रहे थे।इसी दौरान भैरवपुर के पासट बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर उन्हें रोक दिया और रुपए की डिमांड करने लगे। जब मछली कारोबारी ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने गोली चला दी। गोली कारोबारी के घुटने में जाकर लगी। जिससे वह लहू लुहान होकर बाइक से नीचे गिर गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल कारोबारी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कारोबारी से पूछताछ करने के बाद मामले के छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घायल कारोबारी के बेहतर इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
उधर, औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र स्थित कर्मा रोड में वन विभाग के पास अपराधी ने एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला की पहचान कर्मा रोड निवासी मीनाक्षी दुबे के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मीनाक्षी अपनी एक सहेली के साथ पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान पिस्टल लेकर पहुंचे युवक उसे दनादन दो गोलियां दाग दी। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घालय महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। किस कारण से महिला को गोली मारी गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिए जाने के भरोसा दिलाया है।
