ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / मधेपुरा में दिनदहाड़े 6 लाख की छिनतई, रुपये से भरा बैग लेकर भागे...

मधेपुरा में दिनदहाड़े 6 लाख की छिनतई, रुपये से भरा बैग लेकर भागे अपराधी

17-Jul-2021 10:10 AM

By Shahnawaz

MADHEPURA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मधेपुरा जिले से सामने आ रही है. राहगीरों से बेखौफ अपराधियों द्वारा छिनतई की वारदात को अंजाम देने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है. इसी क्रम में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग से 6 लाख रुपये की छिनतई की गई. इससे पहले की बुजुर्ग शोर मचाकर लोगों से मदद मांग पाते उससे पहले ही अपराधी भाग चुके थे. 


घटना जिला मुख्यालय के मस्जिद चौक पर हुई. छिनतई की घटना के शिकार हुए मस्जिद चौक वार्ड 10 निवासी और मधेपुरा व्यवहार न्यायालय के सेवानिवृत्त फोर्थ ग्रेड कर्मचारी मो. रजि अहमद ने बताया कि उन्होंने जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए जिला मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से 6 लाख रुपये की निकासी की थी. 


इसके बाद वह उन रुपयों को एक झोला में रख कर मस्जिद चौक पहुंचे. वहां जैसे ही रफीक पथ होकर रजिस्ट्री कचहरी जाने के लिए मुड़े तभी पहले से घात लगाए एक मोटर साइकिल पर सवार दो अपराधियों ने रुपये से भरा झोला छिनकर फरार हो गए. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है.