फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल विजय सिन्हा की चेतावनी के बावजूद बाज नहीं आ रहे राजस्व कर्मी, नीतीश के गृह जिले में 45 हजार घूस लेते निगरानी ने दबोचा Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया कुर्की-जब्ती का आदेश Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया कुर्की-जब्ती का आदेश शिवहर में डकैती कांड का खुलासा: लूटे गये सामान के साथ दो अपराधी गिरफ्तार Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी
26-Dec-2020 06:33 PM
By Shahnawaz
MADHEPURA : जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र से लापता एक युवक की डेड बॉडी उदाकिशुनगज अनुमंडल के लोक शिकायत निवारण कार्यालय के पीछे मिली है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.
मृतक की पहचान आलमनगर थाना क्षेत्र के मधेली दियारा गांव निवासी स्वर्गीय महावीर भगत के पुत्र राजेश कुमार भगत (34) के रूप में हुई है. राजेश 17 दिसंबर की रात से लापता था. परिजनों ने उदाकिशुनगंज थाने में आवेदन देकर उसकी बरामदगी की गुहार लगाई थी. परिजनों ने बताया कि मृतक ऑटो को ठीक करवाने के लिए उदाकिशुनगंज गया था. पेट्रोल पंप के पास एक गैरेज में ऑटो देने के बाद उसके कुछ पार्ट्स लाने के लिए पूर्णिया जाना था. पार्ट्स की खरीदारी करने के लिए वह कुछ रुपये भी अपने साथ ले गया था. परिजनों ने बताया कि देर शाम तक राजेश किसी कारण से पूर्णिया नहीं जा सका. उसने उदाकिशुनगंज के फुलौत चौक के पास रहने वाले चंदन ठाकुर के पास रुक कर अपने घर बात की थी. कहा जा रहा है कि राजेश की मां से चंदन ठाकुर की भी बात हुई थी. लेकिन देर रात से उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया.
राजेश के मोबाइल पर कई बार बात करने की कोशिश की गयी लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण उससे बात नहीं हो सकी. इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी. कई दिन खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चलने पर राजेश की पत्नी पूनम देवी ने उदाकिशुनगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी. शुक्रवार की दोपहर उदाकिशुनगंज के लोक निवारण शिकायत कार्यालय के पीछे उसका शव बरामद हुआ.
मवेशी चरा रही एक महिला ने शव को देखकर शोर मचाया. खाई में शव मिलने की खबर मिलने के बाद राजेश के परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचेे. शव की शिनाख्त राजेश भगत के रूप में की गई. शव मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया. पूछताछ करने के बादपुलिस ने ड्रेनेज स्थित एक महिला के घर छापेमारी की जिसमे में मृतक के टेम्पू का इंजन मिला. बताया गया कि इस मामले चंदन ठाकुर की पत्नी को हिरासत में लिया गया है. जबकि चंदन ठाकुर फरार बताया जा रहा है. पुलिस चंदन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुट गयी. घटना से क्षेत्र के लोग सकते में हैं.
हत्या के आरोप से बचने को फेंका शव राजेश की हत्या के आरोपी चंदन और उसकी पत्नी पर शव को अपने शौचालय के पास गड्ढा कर दफराने का आरोप लगाया जा रहा है. कहा जा रहा है कि शव से बदबू आने और हत्या के केस में फंसने से बचने के लिए उसने शव को उदाकिशुनंज अनुमंडल के लोक शिकायत निवारण कार्यालय के पीछे फेंक दिया था. परिजनों का कहना है कि राजेश की तलाश करते हुए वे लोग चंदन के घर पर भी गए थे. उसके घर पर टेम्पो का इंजन भी मिला था.
हत्या की आशंका होने पर मृतक के ससुर ने शौचालय के आसपास खुदाई करके भी देखा कि कहीं आंगन में ही तो शव शव दफन नहीं कर दिया गया है. पूरी खुदाई करने के पहले ही चंदन ठाकुर की पत्नी ने उन्हें रोक दिया था. उसे बताया गया था कि शौचालय की टंकी है. इसके बाद उसने खोदना बंद कर दिया था. मृतक के ससुर को आशंका है कि शौचालय के पास बने गड्ढे में ही उसाके दामाद को मारकर दफना दिया गया होगा. बदबू आने के बादहत्या के आरोप से बचने के लिए शव को बाहर फेंक दिया गया. हालांकि थाना अध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने शव को दफनाने के बाद फेंकने से इंकार किया है. डीएसपी सतीश कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. चंदन ठाकुर की पत्नी को पूछताछ की जा रही है. आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.