Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया कुर्की-जब्ती का आदेश Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया कुर्की-जब्ती का आदेश शिवहर में डकैती कांड का खुलासा: लूटे गये सामान के साथ दो अपराधी गिरफ्तार Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar News: किसानों के खाते में जाएंगे 3-3 हजार रू, जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि की होगी शुरूआत, मंत्री संतोष सुमन बोले- सामाजिक न्याय के विचारों की सच्ची 'श्रद्धांजलि' Bihar-budget: पंच-संकल्प के साथ विकसित बिहार की ओर सशक्त कदम, पूर्व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- यह बजट आर्थिक-सामाजिक विकास का स्पष्ट रोडमैप है बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट
17-Nov-2023 08:09 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: बिहार के मधेपुरा जिले से खबर आ रही है जहां बाइक और स्कॉर्पियों की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना गम्हरिया टीवीएस शोरूम के पास की है जहां इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना के मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगगे की कार्रवाई में जुटी है।
बताया जाता है कि दोनों बाइक सवार युवक सुपौल जिले के चौघरा में काली पूजा के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने जा रहा थे। जहां माही-मनीषा का कार्यक्रम था। बताया गया कि बाइक सवार की स्कॉर्पियों से टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
मृतक की पहचान सुपौल जिला के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपुर वार्ड-04 निवासी अशोक मंडल के पुत्र अंकेश कुमार (23) और सीताराम मंडल के पुत्र राजा कुमार (22) के रूप में हुई। मृतक अंकेश कुमार दो भाई है। पटना रहकर पढ़ाई करता था। छठ की छुट्टी में घर आया था। मां पिपरा प्रखंड के राजपुर में पोस्टमास्टर है। वहीं पिता जदिया में बिजली विभाग में कार्यरत हैं।
वही राजा दो भाई और दो बहन में सबसे सबसे छोटा था। घर पर रहकर ही स्नातक पार्ट-2 में पढ़ाई करता था। राजा के पिता कटैया स्थित एक निजी कॉलेज में प्रोफेसर है। थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।