बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम
19-Nov-2023 07:01 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: मधेपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दर्दनाक सड़क हादसे में दादी और पोते की मौत हो गयी है जबकि महिला का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहारीगंज/मुरलीगंज एसएच 91 पर प्रसादी चौक की है। जहां सड़क दुर्घटना में दादी-पोता की दर्दनाक मौत हो गयी। वही बाइक चालक पुत्र की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
इधर घटना से आक्रोशित लोगों सड़क पर शव रखकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरनगर विशहरिया गांव से बाइक पर सवार होकर मधेपुरा जिले के बिहारीगंज स्थित कुस्थन गांव जा रहे थे, बाइक पर दादी और पोता सवार थे. इसी दौरान एसएच 91 पर तेज रफ्तार ट्रक ने जोड़दार टक्कर मार दी, जिसे बाइक पर सवार महिला और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई.
वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं मौके पर पहुंची मुरलीगंज थाना की पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. वहीं घटना स्थल से पुलिस ने ड्राइवर और ट्रक को अपने अपने कब्जे में लेकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर सड़क जाम हटवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेजा गया है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छठ पूजा पर हुई इस घटना से पूरा परिवार काफी सदमे में है।
