ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / मधेपुरा में 10 लाख और सहरसा में 2 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों...

मधेपुरा में 10 लाख और सहरसा में 2 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

11-Jul-2022 01:15 PM

MADHEPURA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद क्राइम की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मधेपुरा और सहरसा जिले में सामने आया है जहां एक बार फिर अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर पुलिस को चुनौती दी है। मधेपुरा में अपराधियों ने दिनदहाड़े प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के एजेन्ट से 10 लाख रुपये लूटा वही सहरसा में सीएसपी संचालक से दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गये हैं। 


मधेपुरा में इन दिनों बदमाश जमकर तांडव मचा रहे हैं और पुलिस प्रशासन बेखबर बनी हुई है। बीते दिनों पूर्व मुखिया के घर में हुई लाखों की हुई लूट की गुत्थी अभी पुलिस सुलझा भी नही पायी थी कि एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने शहर के व्यस्ततम इलाका एसबीआई रोड में राज होटल के पास दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर एक निजी फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 10 लाख की लूट की घटना को अंजाम देकर मधेपुरा पुलिस को एक बार फिर से चुनौती दे डाली है। 


मिली जानकारी के अनुसार बैंकिंग की सविधा देने वाले रेडियन कंपनी के कर्मी चंदन कुमार दिन के करीब साढ़े दस बजे के आस पास चोला फाइनेंस, महिंद्रा फाइनेंस और अमेजन से करीब दस लाख रुपये का कलेक्शन लेकर बैंक जमा करने जा रहे थे तभी एसबीआई रोड में बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी गाड़ी को पीछे से धक्का देकर गिरा दिया और हथियार के बल पर उनके पास रखे सारे रुपये छीन कर भाग निकले। 


पीड़ित द्वारा शोर मचाए जाने पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मामले की जाँच में जुट गये। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आस पास लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने दावा कि है कि जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। 


लूट की दूसरी घटना सहरसा के सोनवर्षाराज थानाक्षेत्र में हुई है। जहां बेखौफ बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को अपना निशाना बनाया है। अपराधियों ने पिस्टल के बल पर सीएसपी संचालक से दो लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। घटना सोनवर्षाराज-सहसौल मार्ग की है। जहां इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। सहरसा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मधेपुरा और सहरसा में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना ने पुलिस को एक बार फिर बड़ी चुनौती दी है।