RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
27-Jun-2022 05:43 PM
MADHEPURA: मधेपुरा के कुख्यात अपराधी मिथिलेश यादव को पटना से धर दबोचा गया। बिहार STF के सहयोग से मधेपुरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटना के दानापुर से मधेपुरा के कुख्यात अपराधी मिथिलेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से 2 लाख रुपए कैश भी बरामद किया गया है।
कोसी रेंज के डीआईजी शिवदीप लांडे ने उदाकिशुनगंज थाने में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में इस बात जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मिथिलेश यादव मूल रूप से मधेपुरा जिले के शेखपुर चमन का रहने वाला है। मधेपुरा जिले का वह कुख्यात अपराधी है। पिछले 20 साल से पुलिस को इसकी तलाश थी। लेकिन यह बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था।
जिसके कारण जिले की पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही थी। इस कुख्यात अपराधी पर कुल 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट शामिल है। साल 2000 से लेकर 2019 के बीच का यह मामले मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाने में दर्ज हैं। साल 2002 में इसी थाना में कुख्यात मिथिलेश यादव पर साजिश के तहत हत्या करने और आर्म्स एक्ट का केस 92/2002 दर्ज हुआ था । इस केस में वो 20 साल से फरार चल रहा था। मिथिलेश यादव की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।