ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / Madhepura Crime News: BPSC शिक्षिका ने की खुदकुशी, कमरे में पंखे से लटका...

Madhepura Crime News: BPSC शिक्षिका ने की खुदकुशी, कमरे में पंखे से लटका मिला शव; सुसाइड की वजह तलाश रही पुलिस

26-Sep-2024 04:58 PM

By RITESH HUNNY

MADHEPURA: मधेपुरा में अयोध्या की रहने वाली एक बीपीएससी शिक्षिका ने खुदकुशी कर ली है। शिक्षिका का शव उसके फ्लैट के कमरे में पंखे से लटका मिला है। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि शिक्षिका ने इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया है। पुलिस मौत की वजह तलाश कर रही है।


मृतका की पहचान अयोध्या के कैंट थाना अंतर्गत मबूसराय देहात के शिवनगर कॉलोनी निवासी रामखेलावन सिंह चौहान की 31 वर्षीय बेटी अदिति सिंह चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अदिति सिंह चौहान गम्हरिया के टोका स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सहायक शिक्षिका के पद पर पदस्थापित थी।


शिक्षिका अदिति सिंह दरभंगा निवासी एक अन्य शिक्षिका के साथ टोका में ही किराये पर एक फ्लैट में रहती थी। इस फ्लैट का मुख्य दरवाजा एक था जबकि दोनों शिक्षिका अलग-अलग कमरे में रहती थीं। बुधवार को किसी काम से अदिति की रूम पार्टनर मधेपुरा गयी थीं। जब वह शाम को वापस आयी तो फ्लैट का गेट अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो खिड़की से झांका। कमरे के अंदर अदिति का शव फंदे से लटक रहा था।


गम्हरिया पुलिस और अदिति के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गयी है। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल मौत की वजह सामने नहीं आ सकी है।