ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / मधेपुरा: युवक की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका, प्रेम-प्रसंग बना हत्या...

मधेपुरा: युवक की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका, प्रेम-प्रसंग बना हत्या का कारण

06-May-2021 02:42 PM

MADHEPURA: बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है जहां अपराधियों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद अपराधियों ने लाश को सड़क के किनारे फेंक दिया। घटना आलमनगर के परेल बहियार की है। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के बेलदौर निवासी 18 वर्षीय सुमित के रूप में की गयी है। अपराधियों ने इस घटना को अंजाम मधेपुरा-खगड़िया जिले के सीमा पर दिया है। जिससे दोनों जिलों की पुलिस के बीच सीमा विवाद का मामला सामने आ गया।


दोनों थाने की पुलिस करीब एक घंटे तक जिले की सीमा विवाद में उलझे रहे। अंत में रतवारा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। रतवारा के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रेमनाथ शर्मा ने बताया कि प्रथमदृष्टया हत्या का कारण प्रेम प्रसंग लग रहा है। मृतक के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।


मृतक खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के बाघरा के बजरंगी सदा का बेटा सुमित था। 18 वर्षीय सुमित की हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। बताया जाता है कि जब सुबह लोग अपने खेतों में जा रहे थे तभी सड़क किनारे फेंकी गई लाश पर उनकी नजर पड़ी। जिसके बाद इस बात खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी। लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। 


जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को भी दी गयी लेकिन लाश ऐसी जगह पर फेंका गया था जो मधेपुरा और खगड़िया का सीमा क्षेत्र है। ऐसे में दोनों जिले की पुलिस कई घंटे तक सीमा विवाद के मामले में उलझी रही। बाद में रतवारा पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।