ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / मधेपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: अपराध की योजना बनाते 4 अपराधी गिरफ्तार, देसी...

मधेपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: अपराध की योजना बनाते 4 अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा के साथ जिंदा कारतूस बरामद

22-Jun-2023 04:15 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA: बिहार के मधेपुरा पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है, जहां पुलिस ने 3 शातिर अपराधियों को अग्नियास्त्र, बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है, इस बाबत जानकारी देते हुए मधेपुरा एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि 20 जून को दिन में मुरलीगंज थाना अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान एक अपराधकर्मी को लोडेड देशी कट्टा एवं अपाचे मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया. 


वही फिर से 21 जून को मुरलीगंज थाना को सूचना मिली कि चिलम चौक के पास कुछ अपराधी बड़े वाहन को लूटने की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा तत्काल चिलम चौक के पास छापेमारी की गई, जिसमें एक अपराधी एक लोडेड देशी कट्टा और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर चार अपराधी भाग निकले. उन्होंने बताया कि अपराधकर्मी आकाश कुमार कुछ दिन पहले ही कुमारखंड बैंक लूट कांड में जेल से बाहर आया है तथा पुनः अपराधकर्मियों का गिरोह बनाकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का प्रयास कर रहा था. 


वही 21 जून को सुबह में शंकरपुर थाना अध्यक्ष को सूचना मिली कि शंकरपुर के पूर्व प्रमुख अशोक यादव के रायभीड़ स्थित कामत पर कुछ अपराधकर्मी हथियार-गोली के साथ मौजूद हैं, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं. सूचना मिलते ही शंकरपुर थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई, जिसमें वहां से एक देसी मस्कट एवं एक जिंदा गोली के साथ अपराधकर्मी मौसम कुमार यादव तथा आनंद कुमार गिरफ्तार कर लिया गया. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है और इनकी अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है. इनमें से कुछ अपराधियों का कनेक्शन दूसरे जिले से भी होने की बात सामने आ रही है.