दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर
31-Oct-2021 09:49 PM
By ALOK KUMAR
BETTIAH: बड़ी खबर नरकटियागंज अनुमंडल क्षेत्र से आ रही है जहां एक 16 वर्षीय किशोरी का शव मदरसा के क्लास रूम से बरामद किया गया हैं। घटना की जानकारी मिलते हीं इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही हैं कि दुष्कर्म के बाद किशोरी की गला दबाकर हत्या की गयी है। मौके पर पहुंची शिकारपुर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया हैं और मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है।
घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के केसरिया पंचायत स्थित हसनापुर गांव की हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि किशोरी कल देर शाम शौच के लिए घर से निकली थी लेकिन रात तक वापस नहीं लौटी फिर गांव के हीं किसी व्यक्ति ने किशोरी का शव गांव में स्थित एक मदरसे के क्लास रूम में पड़ा हुआ देखा जिसके बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गई।
परिजनों का आरोप हैं कि लड़की की हत्या की गई हैं। परिजनों ने बताया हैं कि लड़की या उसके परिवार वालों के साथ किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। लिहाजा किसने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया हैं इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता हैं। वहीं बेतिया एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि दुष्कर्म की पुष्टी नहीं हुई हैं। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद हीं इस संबंध में कुछ कहा जा सकता हैं।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया हैं। एसपी ने बताया कि मामला संवेदनशील हैं। मामले का उद्भेदन हो सके इसे लेकर मौके पर डाग स्कॉयर्ड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया हैं। एसपी कहा कि मामले में फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया हैं और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई हैं।
इस हत्याकांड की पहेली को सुलझाने में पुलिस जुट गई हैं लेकिन कई ऐसे सवाल हैं जिसका जवाब फिलहाल पुलिस के पास नहीं हैं।अहम सवाल यह है कि लड़की मदरसा में कैसे पहुंची और अगर लड़की को अगवा कर घटना को अंजाम दिया गया हैं तो किसने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया हैं।बहरहाल किशोरी की हत्या से परिजनों के साथ-साथ गांव वाले भी सकते हैं और पुलिस से कातिल को पकड़ने और न्याय की गुहार लगा रहे हैं।