BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल
07-Nov-2021 05:34 PM
BANKA: बांका के एक मदरसा से पुलिस ने 4 देसी कट्टा और 8 गोली बरामद किया है। मदरसा संचालक पर केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। वही मदरसा संचालक इसे बालू माफिया की साजिश बता रहा हैंं। मदरसा से हथियार और कारतूस बरामद होने से इलाके के लोग भी सकते में हैं।
धोरैया पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद सन्हौला-धोरैया मुख्य मार्ग पर स्थित करहरिया जामिया अरबिया तालीमुल कुरान मदरसा में छापेमारी कर पुलिस ने 4 देसी कट्टा और 8 कारतूस बरामद किया। धोरैया थानाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद राय ने खुद बताया कि मिली सूचना के आधार पर मदरसा में छापेमारी की गयी जहां से यह अवैध हथियार बरामद किया गया।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सूचना देने वाले व्यक्ति को मदरसा में हथियार होने की जानकारी कैसे मिली। पुलिस ने मदरसा के संचालक के खिलाफ धोरैया थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। वही मदरसा के संचालक मो. फजीरुद्दीन ने इसे साजिश करार दिया है। फजीरुद्दीन ने बताया कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है।
मदरसा के संचालक ने बताया कि वह पहले महादे एनक्लेव बालू घाट का मुंशी रह चुका है। उसे बालू घाट की देखरेख का जिम्मा कंपनी ने दिया था। अभी करहरिया, बलमचक, फत्तूचक बालू घाट से बालू का अवैध उठाव बंद है। मदरसा के बगल में ही गेरुआ नदी है जहां से सरकारी आदेश के बाद बालू घाट बंद होने पर भी बालू माफिया चोरी छिपे बालू का उठाव करते थे।
ऐसे में यदि कोई बालू खनन करता था तो वह इसकी जानकारी पुलिस को देता था। इसी को लेकर बहुत दिनों से उसे धमकी मिल रही थी। बालू माफिया उन्हें तंग तबाह करने के लिए तरह-तरह की योजना बना रहे थे। बालू माफिया कहता था कि दारू और बम मदरसा में रखकर मौलवी साहब को फंसा देंगे और यही काम किया। फजीरुद्दीन ने थाने के बड़ा बाबू को भी इसकी सूचना दी थी। लेकिन उस वक्त बड़ा बाबू ने कहा था कि कोई तरह का बात होगा तो हम हैं ना।