पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित
30-May-2024 02:03 PM
By First Bihar
MADHUBANI: मधुबनी में स्थित एक मदरसा में महापाप हुआ है। मदरसा में पढ़ाई करने गई नाबालिग लड़की को मदरसा के मुख्य मौलवी ने वर्षों अपनी हवस का शिकार बनाया। परिजनों को इस बात की जानकरी तब हुई जब लड़की सात महीने की गर्भवती हो गई। नाबालिग लड़के के प्रेग्नेंट होने की जानकारी जैसे ही आरोपी मौलवी को हुई तो वह मदरसा छोड़कर वहां से फरार हो गया।
दरअसल, पूरा मामला खुटौना थाना क्षेत्र के एक हत्था गांव स्थित मदरसा हिदायतुल इस्लाम का है। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की हिदायतुल इस्लाम नामक मदरसा में पढ़ाई करने के लिए जाती थी, जहां पढ़ाने के नाम पर मदरसा का मुख्य मौलवी लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाने लगा।
लड़की जब मौलाना को मना करती तो वह उसकी हत्या करने की धमकी देता था। यह सिलसिला महीनों से चल रहा था। इसी बीच एक दिन लड़की की तबीयत बिगड़ गई और परिजनों उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर के कहने पर जब परिजनों ने लड़की की उल्ड्रासाउंड कराई तो पता चला कि वह सात महीने से गर्भवती है।
यह जानकारी मिलने के बाद परिजनों के पैरों तले से जमीन खीसक गई। परिजन लड़की को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज कराया। थाने में केस दर्ज होने की जानकारी जैसे ही आरोपी मौलाना को लगी, वह अपने सहयोगी के साथ मदरसा छोड़कर फरार हो गया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी मौलाना की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।