ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

मदरसा में मौलवी की शर्मनाक करतूत: पढ़ाई के बाद लड़कियों से कराता था तेल मालिश, छात्राओं से करता था अश्लील हरकत; ऐसे हुआ खुलासा

19-Feb-2024 07:11 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पूर्णिया में एक मदरसे के मौलवी की शर्मनाक करतूत सामने आई है। आरोप है कि पढ़ाई के लिए मदरसा आने वाली लड़कियों पर वहां के मौलवी की बुरी नजर रहती थी। पढ़ाई के नाम पर आरोपी लड़कियों से तेल मालिश कराता और उनके साथ अश्लील हरकत करता था। मामला तब सामने आया जब एक लड़की ने मौलवी की घिनौनी करतूत अपने परिजनों को बताई। 


दरअसल, पूरा मामला श्रीनगर प्रखंड के रहीकपुर मदरसा मिफ्ताऊल ऊलूम का है। इस मदरसे में 10वीं तक की पढ़ाई होती है। मोहम्मद तहसीन मदरसे में सहायक शिक्षक के रूप में कार्यरत है। वह मदरसे के हेड मौलवी का करीबी बताया जाता है। आरोप है कि तहसीन मदरसा में पढ़ने वाली छात्राओं को खाली कमरे में ले जा है और वहां उनसे पैर हाथ दबवाता था। रेल मालिश के दौरान छात्राओं को गलत जगह पर छूने के बहाने ढूंढता रहता था।


जब छात्राएं आरोपी मौलवी द्वारा अश्लील हरकत करने पर विरोध करती तों उन्हें  स्कूल से निकलवा देने की धमकी देता। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक छात्रा ने मौलवी की करतूत अपने परिजनों को बताया। गुस्साए परिजन मदरसा पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाया। पूरे मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवनाथ रजक ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर शिक्षक के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।


बता दें कि बीते तीन फरवरी को आरोपी शिक्षक को ग्रामीणों ने एक महिला के साथ बंद कमरे में अश्लील हरकत करते पकड़ा था। इसके बाद गांव में खूब हंगामा हुआ था। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस भी गांव पहुंची थी लेकिन बाद में पंचायत बैठी और पूरा मामला रफा-दफा कर दिया गया।