पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी BPSC TRE-4 पर बढ़ा विवाद: 3 दिन में विज्ञापन नहीं तो फिर आंदोलन, छात्र नेता का अल्टीमेटम छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच
17-May-2024 02:21 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार के छपरा मे मदरसे के पास बम विस्फोट मामले में अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। गिरिराज सिंह के इस बयान से एक बार फिर सूबे की राजनीति काफी गर्म हो करने वाली है। गिरिराज सिंह ने साफ़ -साफ़ लहजे में कहा है कि सूबे का मदरसा आतंक का अड्डा बनता जा रहा है। इस हादसा उसका सबसे बड़ा उदाहरण है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि, मैं बार बार कह रहा हूं की बिहार का मदरसा आतंक का अड्डा है और छपरा की घटना उसका एक उदाहरण है। एक बार नहीं कई बार यह साबित हो चुका है। छपरा की घटना ने इसे और भी पुख्ता कर दिया है। लेकिन, कांग्रेस और लालू यादव को तुष्टिकरण का चस्मा लगा हुआ है। इसलिए कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा। गिरिराज सिंह ने कहा कि बुरके की आड़ में बोगस वोटिंग हो रही है। इस पर रोक लगना चाहिए।
दरअसल, छपरा के गरखा थाना के मोतीराजपुर गांव मे स्थित मदरसा में बुधवार की शाम विस्फोट हुआ। पहले इस घटना को सिलेंडर विस्फोट बताकर मामले को दबाने की कोशिश की गयी। घटना में मदरसे के मौलवी और एक छात्र घायल हो गए। इलाज के दौरान मौलवी की मौत के बाद मामला सुलग गया। जांच में पता चला कि बम बनाते समय विस्फोट हुआ जिसमें मौलवी साहब की जान चली गई। वहीं, इस घटना में जख्मी बच्चे का इलाज पटना में चल रहा है। वह मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है और मदरसा में रह कर पढ़ाई करता है।
उधर, इस मामले में जेडीयू ने कार्रवाई की बात कही है तो महागठबंधन ने आपत्ति जताई है। आरजेडी प्रवक्ता ऋषि मिश्रा ने कहा है बीजेपी इस पर बेवजह की राजनीति कर रही है। जदयू ने कहा कि ऐसी घटनाओं की आड़ में कौन लोग है और इसके पीछे उनका मकसद क्या है इसकी जांच करवाई जायेगी और इस मामले में पुलिस अपना कमा कर रही है।