Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
15-Mar-2020 07:49 AM
PATNA : बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को फौकानिया और मौलवी का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में कुल 64290 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है. 92.62 प्रतिशत सफल छात्रों में प्रथम श्रेणी से 2244, द्वितीय श्रेणी से 53289 और तृतीय श्रेणी से 8757 छात्र–छात्राओं ने बाजी मारी है. परीक्षा में गैर मुस्लिम छात्र-छात्राओं ने भी सफलता प्राप्त की है, जिनमें 42 छात्र और 57 छात्राएं शामिल हैं.
मौलवी परीक्षा में 27221 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे. जिसमें 25223 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है. प्रथम श्रेणी से 3331, द्वितीय श्रेणी से 20828 और तृतीय श्रेणी से 1064 परीक्षार्थी पास हुए हैं. सफलता का प्रतिशत 96.31 है. मौलवी परीक्षा में गैर मुस्लिम छात्र-छात्राएं भी शामिल हुईं, जिसमें 10 छात्र एवं 18 छात्राएं सफल हुए हैं.
यहां क्लिक कर देखें मौलवी का रिजल्ट
यहां क्लिक कर देखें फौकानिया का रिजल्ट
बोर्ड के अध्यक्ष अब्दुल कैयूम अंसारी ने कहा कि इस साल परीक्षा ऐकैडमिक कैलेंडर के अनुसार जारी किया गया है. मौके पर मदरसा बोर्ड के सचिव सईद असांरी भी मौजूद थे. परीक्षाफल बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bsmeb.org पर उपलब्ध है. छात्र-छात्राएं अपना रिजलट यहां देख सकते हैं.