ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत

कांग्रेस आलाकमान को मदन मोहन झा की चिट्ठी, राहुल गांधी को बनाएं अध्यक्ष

कांग्रेस आलाकमान को मदन मोहन झा की चिट्ठी, राहुल गांधी को बनाएं अध्यक्ष

24-Aug-2020 02:48 PM

BIHAR: कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। आज कांग्रेस वर्किंग कमिटी की मीटिंग चल रही है। ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी पद छोड़ देंगी और कांग्रेस को आज नया अध्यक्ष मिल जाएगा। इस पूरे मामले से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर बिहार से आ रही है। दरअसल बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी है और राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मांग की है। मदन मोहन झा ने कहा है कि वर्तमान परिस्थिति में राहुल गांधी का अध्यक्ष बनना जरूरी है।


 सोनिया गांधी को लिखी अपनी चिट्ठी में मदन मोहन झा ने राहुल गांधी की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है कि राहुल गांधी सच्चे राजनेता है. 2019 के लोकसभा चुनावों में हुई हार की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया था. लेकिन वर्तमान राजनीतिक स्थिति में कांग्रेस को पुनर्जीवित करने के लिए राहुल गांधी का नेतृत्व बेहद जरूरी है. मदन मोहन झा ने लिखा है कि पार्टी सोनिया गांधी और राहुल गांधी की अगुवाई में फिर से विरोधी राजनीतिक दलों का मुकाबला कर सकती है. इसलिए कार्यकारी अध्यक्ष के बाद अब युवा नेता राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपनी चाहिए.‘राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपा जाना जरुरी है'



 मदन मोहन झा ने चिट्ठी में ये भी लिखा है कि बिहार चुनाव नजदीक है. इसके पहले राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपा जाना जरूरी है. राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपे जाने का लाभ बिहार चुनाव में जरूर मिलेगा.