शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
05-Dec-2022 07:47 PM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से आ रही है। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा की छुट्टी करते हुए कांग्रेस आलाकमान ने राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह को बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है।
मदन मोहन झा का कार्यकाल खत्म होने के बाद ये काफी वक्त से कयास लगाये जा रहे थे कि कांग्रेस बिहार में नेतृत्व परिवर्तन करेगा। गुजरात में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही कांग्रेस ने बिहार में नये कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी। अखिलेश सिंह केंद्र और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके है। आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव से भी अखिलेश सिंह के करीबी रिश्ते रहे है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का जिम्मा एक बार फिर कांग्रेस ने सवर्ण जाति से आने वाले अखिलेश प्रसाद सिंह को देकर सवर्ण कार्ड खेलने की कोशिश की है। 2020 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं मिला था, उस समय से ही ये माना जा रहा था कि कांग्रेस नेतृत्च प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा की छुट्टी करेगी, लेकिन लंबे इंतजार के बाद 2022 के आखरी महीने में कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया।
