ब्रेकिंग न्यूज़

महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Home / news / पटना पहुंचे मदन मोहन झा बोले.. RJD से सबकुछ क्लियर हो चुका है,...

पटना पहुंचे मदन मोहन झा बोले.. RJD से सबकुछ क्लियर हो चुका है, आज एलान होगा

06-Oct-2020 09:23 AM

PATNA : कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा आज सुबह दिल्ली से पटना वापस आ गए. महागठबंधन में किसी तरह की अड़चन या पेच बाजी को खारिज किया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि आरजेडी से अब किसी तरह का कोई गतिरोध नहीं है.

झा ने कहा है कि आज कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी. केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इस पर फैसला हो चुका है और पहले चरण समेत कई उम्मीदवारों की घोषणा आज हो जाएगी. एनडीए में मुकेश सहनी की एंट्री की खबरों को लेकर मदन मोहन झा ने कहा कि चुनाव के वक्त ऐसा होता रहता है. लोग सुविधा की राजनीति करते हैं और मुकेश सहनी भी वही कर रहे हैं. 

मुकेश सहनी महागठबंधन से हुए अलग

महागठबंधन के साथी रहे मुकेश सहनी ने महागठबंधन में सीटों के एलान के दौरान ही वह बागी हो गए. मुकेश ने तेजस्वी यादव पर पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाते हुए वह महागठबंधन से अलग हो गए. मुकेश सहनी ने आरोप लगाया था कि तेजस्वी यादव ने उनको डिप्टी सीएम बनाने और सम्माजनक सीट देने का वादा किया था, लेकिन तेजस्वी यादव पलट गए. बताया जा रहा है कि महागठबंधन से अलग होने के बाद मुकेश सहनी बीजेपी के साथ सेटिंग करने में जुटे हैं. लेकिन अब तक कोई स्पष्ट नहीं हो सका है. उनकी बीजेपी के साथ गठबंधन सफल हुआ  की नहीं, अगर गठबंधन नहीं भी होता है तो मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ेगी. इसका एलान वह पहले ही कर चुके हैं.