ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land Survey : ''कार्रवाई शब्द बेहद आसान लगता है ...', विधानसभा में बोले विजय कुमार सिन्हा- हम एक्शन नहीं लेते इनाम देते हैं ... Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया REVENUE DEPARMENT UPDATE: बिहार में जमीन खरीद-बिक्री के बदले नियम: इतने से अधिक की रजिस्ट्री पर यह दास्तावेज अनिवार्य, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar politics ...इसीलिए न कहते हैं, दवा समय से खा लिया कीजिए, विधानसभा में CM नीतीश और भाई वीरेंद्र में भिड़ंत Bihar Assembly : BJP विधायक को जवाब देने में मंत्री के छूटे पसीने, बिहार विधानसभा में पैक्स अध्यक्षों के मुद्दे पर सरकार घिरी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Bhumi: लाखों एकड़ असर्वेक्षित भूमि को लेकर सरकार का बड़ा फैसला..विधानसभा में राजस्व मंत्री ने दिया यह जवाब.. REVENUE DEPARTMENT UPDATE: बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी राहत! अब इस डेट तक मिलेगा ऑफलाइन दखल-कब्जा प्रमाण पत्र, जानिए क्या है नया अपडेट

मदन मोहन झा बोले- अपराध के सवाल पर नीतीश कुमार के पास कोई जवाब नहीं, गुस्सा करने के बदले प्रशासन को करें दुरुस्त

मदन मोहन झा बोले- अपराध के सवाल पर नीतीश कुमार के पास कोई जवाब नहीं, गुस्सा करने के बदले प्रशासन को करें दुरुस्त

15-Jan-2021 02:25 PM

PATNA: अपराध के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार पत्रकारों पर ही भड़क गए. जिस पर कांग्रेस ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने नीतीश कुमार के गुस्से पर कहा कि जब आदमी के पास प्रशन का जवाब नहीं होता है तो गुस्सा करता हैं. गुस्सा कर हकीकत को वह छिपाता है. सीएम को भी पता है रूपेश की हत्या दुखद घटना है. सीएम गुस्सा ठंठा कर प्रशासन को दुरूस्त करें. 15 साल के पुराने बातों को याद दिलाकर लोगों को बरगलाया नहीं जा सकता है. सीएम कानून व्यवस्था को ठीक करें.

कांग्रेस का राजभवन मार्च

कृषि बिल के विरोध में बिहार कांग्रेस के नेता राजभवन का मार्च कर रहे थे. इस दौरान ही मदन मोदन झा ने नीतीश पर निशाना साधा. पुलिस ने कांग्रेस के मार्च को राजा पुल के पास रोक दिया. किसानों के समर्थन में कांग्रेस नेताओं का मार्च कांग्रेस मुख्यालय सदाकम आश्रम के निकला था. इस मार्च में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा. राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह समेत कई नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मार्च में शामिल थे. लेकिन जब पुलिस ने राजा पुल के पास रोक दिया. 

वापस लौटे नेता

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की नोकझोंक भी हुई. लेकिन पुलिस के आगे कार्यकर्ताओं की एक न चली. कुछ देर राजा पुल रुकने के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता वापस लौट गए. बता दें कि किसानों के समर्थन और कृषि बिल के विरोध में आज कांग्रेस का मार्च कई जगहों पर निकाला गया है.