ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget Session Day 2: विधानसभा पहुंचे CM नीतीश कुमार बोले ‘सबको नमन है’, आज पेश होगा बिहार का आम बजट Bihar Police: नौबतपुर के कुख्यात मनोज - माणिक को STF ने बंगलौर में घेरा...पूरे परिवार के साथ रह रहा था, पुलिस से घिरने के बाद वीडियो किया जारी..... Budget Session 2026: बजट पेश होने से पहले लोक भवन पहुंचे CM नीतीश कुमार और कई मंत्री, राज्यपाल के साथ इन मुद्दों पर हुई बातचीत Ara highway project : आरा वालों को मिलने जा रही बड़ी सौगात, सरकार ने तैयार किया मेगा प्लान; जानिए क्या है ख़ास Bihar Board Inter Exam 2026 : पहले दिन आपकी भी छूट गई इंटर की परीक्षा, तो अब नहीं लेना होगा टेंशन; बिहार बोर्ड देने जा रहा बड़ा मौका e-Registry Bihar : बिहार में ऑनलाइन मिलेंगे 1908 से अब तक के रजिस्ट्री दस्तावेज, जून से मोबाइल व लैपटॉप पर मिलेगी यह सुविधाएं Patna road repair : 30 दिनों के भीतर चकाचक होंगी पटना की 11 सड़कें, पथ निर्माण विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान Bihar News: CO संघ की हड़ताल आज भी जारी, डिप्टी CM के साथ मीटिंग के बाद भी नहीं बनी बात, क्या चाहते हैं आंदोलनकारी अफसर.... Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद

'मैडम 15 दे रहे हैं रख लिजिए न ....', महिला पुलिसकर्मी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल; जानिए क्या है पूरी बात

'मैडम 15 दे रहे हैं रख लिजिए न ....', महिला पुलिसकर्मी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल; जानिए क्या है पूरी बात

07-Jan-2024 10:49 AM

By First Bihar

SAHARSA : बिहार में यह बातें आपने सत्ता में काबिज हरेक नेता के जुबान से अक्सर सुना होगा की यहां सुशासन की सरकार है। हम न तो किसी को बचाते हैं और न ही फंसाते हैं। लेकिन, आए दिन सारे के इन दावों का पोल खुलता रहता है। आलम यह है कि, सूबे के अंदर एक भी काम करवाने करने के लिए बिना जेब गर्म किए हुए उपाय नहीं होता है। सबसे बड़ी बात है की इसका सबसे बड़ा उदाहरण पुलिस महकमे में देखने को मिलाता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अपना काम करवाने आई महिला को सरकारी  सेवक की जेब गर्म करनी पड़ रही है। 


दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां एक महिला पुलिसकर्मी का घुस का रुपया लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो महिला थाना का बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में महिला थाना में लगे खिड़की के बाहर दो महिला खड़ी है। इसी दौरान बहार खड़ीएक महिला द्वारा थाना के अंदर मोबाईल फोन पर बातचीत कर रही महिला पुलिसकर्मी से कहा जा रहा है ''मैडम 15 दे रहें हैं रख लिजिए न'' ... उसने दो बार यह बात रिपिट किया गया है। जिसके बाद अंदर खड़ी महिला मोबाईल फोन पर बात करते-करते खिड़की से बाहर हाथ बढा देती है। जबकि खिड़की के बाहर खड़ी दो महिलाओं मे से एक महिला उस महिला पुलिसकर्मी के हाथ में रूपया दे रही है। हालांकि,फर्स्ट बिहार वायरल हो रहे वीडियो के सत्यता की कोई पुष्टि नहीं करता है। 


वहीं,  वायरल वीडियो में रूपया लेते दिख रही महिला पुलिसकर्मी का नाम शकुंतला बताया जा रहा है, जो महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत है। वह पहले मुंशी के रूप में भी कामकाज करती थी। यह  रूपया किस लिए लिया जा रहा है, इसका खुलासा नहीं हो रहा है। वीडियो में जो खिड़की दिख रहा है उसके ऊपर दरवाजे समीप ही सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। महिला थाना के बगल में स्थित एससीएसटी थाना में भी सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। लेकिन सभी कैमरे इधर-उधर घूमे हुए हैं। 


इधर रूपया लेते वीडियो वायरल के मामले में मुख्यालय डीएसपी एजाज हफीज मानी ने बताया कि वीडियो का सत्यापन कराया जा रहा है। रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस प्रकार के कृत्य को गंभीर मानते हुए कार्रवाई करने की बात कही है। आपको बता दें कि, बीते शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा ने सोनवर्षा कचहरी थानाध्यक्ष समेत सिपाही एवं चालक को निलंबित कर दिया था। 


यहां बीते रविवार को सोनवर्षा कचहरी ओपी० अंतर्गत ग्राम विशनपुर में शराब बरामदगी की छापामारी के दौरान सोनवर्षा कचहरी के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा एक नाबालिग लड़का एवं पूर्व मुखिया प्रत्याशी मुकेश साह के पिटाई का मामला प्रकाश में आया था। एसपी ने मामले की जाँच सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार से करवाई। जॉच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया सोनवर्षा कचहरी के ओ० पी० प्रभारी पु०अ०नि० वर्षा कुमारी, सि० सुधीर कुमार एवं चालक रवि कुमार को दोषी पाया गया। जाँच रिर्पोट के आधार पर सोनवर्षा कचहरी के ओ०पी० प्रभारी पु०अ०नि० वर्षा कुमारी, सिपाही सुधीर कुमार एवं चालक पप्पु कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। ऐसे में आगे देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्यवाही की जाती है।