ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा

BIHAR NEWS : मात्र 15 रूपये के लिए महिला का नाक काटा, इलाके में मचा हडकंप

02-Nov-2024 12:16 PM

By First Bihar

ARARIYA : बिहार के अररिया से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। यहां महज 15 रुपये को लेकर महिला की नाक काट दी गई। उसके बाद खून से लथपथ महिला को स्थानीय अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। शिकायत किए जाने पर पुलिस कांड की जांच कर रही है। घायल महिला बुलबुल खातून (25 वर्ष) तिरसकुंड समौल वार्ड संख्या 6 निवासी मोहम्मद इम्तियाज की पत्नी है। 


वहीं, इस घटना को लेकर घटना के संबंध में घायल महिला की मां असमीना खातून ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को सामान के लिए भेजा था। वह जमशेद पिता नसरुद्दीन की दुकान पर गई । पहले से दुकानदार का 15 रुपये बकाया था। जमशेद ने उधार रुपए मांगे और 15 रुपये तुरंत नहीं देने पर मारपीट शुरू कर दी । इसी के दौरान जमशेद के पिता नसरुद्दीन ने फरसा बेटी की नाक पर चला दिया जिससे बेटी की नाक कट गई।


जबकि, अस्पताल में मौजूद घायल महिला के मामा इमरान राय एवं चाचा ताहिर ने बताया कि महज 15 रुपये बकाया नहीं देने के कारण बुलबुल खातून के साथ मारपीट की एवं उसकी नाक पर प्रहार कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि घटना की सूचना पर 112 नंबर की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची तबतक आरोपी बाप बेटे फरार हो चुके थे। 


इधर, ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने कहा कि नाक काटने से बहुत खून बह गया है। लेकिन नाक को ठीक करने के लिए इलाज किया जा रहा है। कटे नाक को रिपेयर करने की बात कही। वहीं फारबिसगंज थाना अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने मामले की जांच और कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि पीड़िता की हालत सामान्य होने के बाद उनका बयान लिया जाएगा जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।